[ad_1]
Darbhanga: दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना के जयंतीपुर दाथ में बीती शाम एक अजब मामला सामने आया है। बता दें कि यहां पुलिस की डर से एक व्यक्ति पानी से भरे कुंभी में घुसने लगा, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ग्रामीणों व परिवार वालों ने दरभंगा-कुशेस्वरस्थान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा करते हुए दोषी के विरुद्ध करवाई सहित मुआवजा की मांग करने लगे।

ताड़ी दुकान पर खड़े लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती शाम मृतक सत्यनारायण महतो के ताड़ी की दुकान पर उसके दो अन्य साथी खड़े हुए थे। इस दौरान बहेड़ा थाना पुलिस की गाड़ी आई और वहां खड़े लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। शाम होने के कारण मृतक भागने के क्रम में कुंभी देखकर उसमें छुपने लगा, इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, मृतक सत्यनारायण महतो के पुत्र राजा महतो ने बताया कि बहेड़ा थाना पुलिस ने मृतक की दुकान के साथ घर पर भी छापामारी की।
लोगों को पकड़कर पैसे लेना
वहीं मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर कहा कि उत्पाद विभाग के अधिकारी अधिकांश समय जयंतीपुरदाथ में छापामारी के नाम पर कुछ नशापन नहीं करने वाले लोगों को पकड़ कर पैसे लेते हैं। स्थानीय लोग इस हरकत से काफी परेशान रहते हैं।
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
हालांकि घंटों बाद जाम स्थल पर बहेड़ा थाना की पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा कर जाम हटाया तथा शव को बरामद किया। इसके साथ ही शव को डीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में बेनीपुर के सीओ अजय राठौड़ ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा का चेक दिया जाएगा।
[ad_2]
Source link