[ad_1]

हत्या के आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या को सड़क हादसा दर्शाने के लिए आरोपियों ने पहले शव को सहिया मार्ग पर जजरेड के पास खाई में फैंका और फिर बाइक को उसी स्थान पर नीचे डाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच की और बृहस्पतिवार को हत्या का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
डीआईजी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गत 13 फरवरी को इंद्रा देवी पत्नी संतराम निवासी ग्राम रताड़, पोस्ट बजऊ कालसी, हाल निवासी धनवंतरी अस्पताल रसूलपुर ने पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई। बताया कि उसका पति 12 फरवरी को काम के लिए हरबर्टपुर गया था लेकिन वापस नहीं आया। जिसके बाद कोतवाली विकासनगर पुलिस ने संतराम की तलाश शुरू कर दी।
उसी दिन थाना कालसी से सूचना मिली कि सहिया रोड पर जजरेड के पास एक सड़क हादसा हुआ है। वहां 50 मीटर नीचे खाई से एक शव और 100 मीटर नीचे एक बाइक मिली। शव की पहचान संतराम के रूप में हुई। संतराम के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के साथ ही मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाली और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
[ad_2]
Source link