[ad_1]

एयरपोर्ट पर गुलदार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट पर एक बार फिर गुलदार दौड़ता हुआ दिखाई दिया है। जिसकी तस्वीर एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बीती रात एक गुलदार टर्मिनल के सामने कार्गो क्षेत्र में दो कुत्तों के पीछे भागता हुआ दिखाई दे दिया। जिस कारण एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है।
देहरादून एयरपोर्ट पर रात तक फ्लाइटों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा तमाम विभागों के कर्मचारी और अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर गुलदार का दिखाना काफी खतरनाक हो सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन की मांग है कि गुलदार को जल्द ही पकड़ा जाए।
Leopard Terror: सिंगली में सुबह से पसर जाती है खौफ की चादर, शाम चार बजते ही लग जाता है ‘कर्फ्यू’
[ad_2]
Source link