Dehradun: ओबीसी सर्वेक्षण…आयोग ने रिपोर्ट देने के लिए फिर बढ़ाई तिथि, नवंबर में निकाय चुनाव प्रस्तावित

[ad_1]

OBC survey commission again extended date for report submission body election proposed in November Uttarakhand

मीटिंग ( प्रतीकात्मक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी निकाय चुनावों के लिए चल रहे ओबीसी सर्वेक्षण की रिपोर्ट न आने पर एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने अब अंतिम तिथि 30 जून कर दी है। इससे पहले आयोग तीन बार तिथि बढ़ा चुका है। आयोग बृहस्पतिवार से आगामी पांच दिन के दौरे पर अल्मोड़ा, बागेश्वर जा रहा है, जहां निकायों में हुए ओबीसी सर्वेक्षण पर सुनवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…Kedarnath: मंदिर के गर्भगृह में सोन की परत पर घमासान, गोदियाल बोले-..कहीं ये भगवान के नाम पर कर चोरी तो नहीं

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के सदस्य सचिव ओमकार सिंह ने बताया कि सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। 22 जून से आयोग अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के निकायों में हुए ओबीसी सर्वेक्षण की जनसुनवाई के लिए रवाना होगा। जनसुनवाई के दौरान आयोग वहां के जनप्रतिनिधियों, निकायों के अधिकारियों, प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगा। गौरतलब है कि इस साल नवंबर में निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं, जिससे पहले सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *