Dehradun: खाने की प्लेट में कम दिखे चिकन पीस तो झोंक दी फायर, मंत्री के रिश्तेदार की रेस्टोरेंट में दबंगई

[ad_1]

Chicken Less pieces were seen in plate miscreants opened fire on operator and his wife restaurant Dehradun

देहरादून पुलिस (फाइल फोटो)
– फोटो : amar ujala

विस्तार

खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम दिखे तो बदमाश गुंडगर्दी पर उतर आया। खुद को हरियाणा के एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पिस्तौल निकाली और रेस्टोरेंट संचालक व उनकी पत्नी पर फायर झोंक फरार हो गया। थानाध्यक्ष  बताया कि आरोपितों की कार को ट्रेस कर लिया गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिकायतकर्ता अशोक सेन निवासी प्रेम नगर ने बताया कि उनका प्रेमनगर में रेस्टोरेंट्स है। शुक्रवार देर रात खाने के लिए रेस्टोरेंट में पहुंचे कुछ दबंगों ने चिकन ऑर्डर किया। खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम देखे बदमाश आग बबूला हो गए।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand BJP: आपातकाल पर डॉक्यूमेंट्री बना रही भाजपा, 25 जून को देशभर में दिखाएगी, तरुण चुग ने बताई रणनीति

 

बताया कि उन्होंने उनसे कई बार शांत होने का आग्रह किया, लेकिन आरोपित और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। हरियाणा के एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पिस्तौल निकाली और फायर झोंक दिया और फरार हो गए। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपितों की कार को ट्रेस कर लिया गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *