Dehradun: चकराता वन प्रभाग में नहीं रुक रहा पेड़ों का अवैध कटान, माख्टी में खेतों में मिली देवदार की 22 डाट

[ad_1]

Dehradun Chakrata Forest Division trees Illegal cutting 22 cedar stumps found in fields in Makhti

पेड़ों का अवैध कटान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



चकराता वन प्रभाग में देवदार के पेड़ों के अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब रिवर रेंज के माख्टी में खेतों में देवदार की 22 डाट मिली हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी डाट कब्जे में ले लिए। टीम शनिवार को आस-पास के गांव में पूछताछ के लिए जाएगी।

बता दें कि बीते साल अगस्त में वन प्रभाग की कनासर रेंज में देवदार के करीब 4500 स्लीपर बरामद हुए थे। मामले में वन विभाग ने 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Dehradun: राजावाला में होटल के पास आम के बगीचे में अवैध कटान की पुष्टि, 15 हरे पेड़ों पर चली आरी

ताजा मामला चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज के माख्टी क्षेत्र का है। वन विभाग के गश्ती दल को बृहस्पतिवार को यहां एक खेत में देवदार के डाट पड़े होने की सूचना मिली। टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची तो खेते में 22 देवदार की डाट मिली। टीम डाट को कब्जे में लेकर समाल्टा वन चौकी लेकर आ गई। राजस्व निरीक्षक मोती लाल जिनाटा ने बताया कि शनिवार को गांवों में पूछताछ कर प्रकाष्ठ के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *