Dehradun: जालसाज बिल्डर दीपक मित्तल के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, पिता को भी बनाया गया आरोपी

[ad_1]

Dehradun Another case filed against fraudulent builder Deepak Mittal father also made accused

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


करोड़ों की ठगी में फरार चल रहे पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक दीपक मित्तल के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में मित्तल के पिता भी आरोपी हैं। आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को फ्लैट बेचने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे हैं। मित्तल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत नौ मुदकमे दर्ज हैं।

पिछले तीन साल से आरोपी मित्तल अपनी पत्नी राखी समेत फरार है। दोनों के ऊपर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। नया मामला डालनवाला थाने में दर्ज किया गया है। पीड़ित चंदर रोड निवासी पवन जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वह चार साल पहले वह फ्लैट खरीदने के लिए अश्विनी मित्तल से मिला था।

अश्विनी ने उन्हें एनिमेट हाईट नाम से लग्जरी फ्लैट दिलाने की बात कही। उसने बताया कि यह उसके बिल्डर बेटे दीपक मित्तल का प्रोजेक्ट है। जिसके बाद पवन ने पुष्पांजलि बिल्डर के खाते में 13 सितंबर 2019 को दो लाख रुपये एडवांस जमा करा दिए।

निवेशकों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

उन्हें बलवीर रोड पर बन रहे इस प्रोजेक्ट को दिखाया भी गया। उनके साथ फ्लैट का एग्रीमेंट भी नहीं किया गया। इस बीच 2020 में पुलिस ने विभिन्न निवेशकों की शिकायत पर दीपक मित्तल और उसकी पत्नी के खिलाफ एक के बाद एक कई मुकदमे दर्ज किए। इसका जब जायसवाल को पता चला तो उन्होंने अश्विनी से अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए गए। एसएचओ डालनवाला राजेश साह ने बताया कि इस मामले में दीपक मित्तल और अश्विनी मित्तल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें…Garhwal University: दाखिलों में सीयूईटी से राहत पर इस सप्ताह हो सकता है बड़ा फैसला, सात हजार सीटें खाली

कई प्रोजेक्ट बना रहा था मित्तल

मित्तल के खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों के निवेशकों की शिकायतों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके बाद कई स्थानीय निवेशकों ने भी शिकायतें की। पता चला कि मित्तल अपनी कंपनी पुष्पांजलि बिल्डर के माध्यम से कई प्रोजेक्ट बनवा रहा था। इनमें सहस्रधारा हैलीपैड के पास आर्चिड पार्क, डालनवाला में एनिमेट हाई और अपस्केल लिविंग नाम के प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन सभी जगहों पर लग्जरी फ्लैट बनवाए जा रहे थे। निवेशकों ने रेरा में भी शिकायत की लेकिन वहां से भी अभी तक कोई राहत नहीं मिल सकी है। पुलिस लगभग सभी नौ मुकदमो में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *