Dehradun: देर रात रिजॉर्ट में छापा मार पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़,14 लड़कियां पकड़ी, पांच गिरफ्तार

[ad_1]

Police raided Resort Five arrested in prostitution Dehradun Sahaspur Uttarakhand news in hindi

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है। 

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: टिहरी में खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, लिफ्ट लेकर चढ़े तीन बच्चों की मौत, कूदकर चालक हुआ फरार

 

देर रात रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया। एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसपुर थाना अध्यक्ष ग्रीस नेगी ने बताया कि  छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *