Dehradun: निर्वाचन प्रक्रिया के कार्यों का संपादन अधिकारी ही करेंगे नामित, चुनाव तैयारियों को लेकर हुई बैठक

[ad_1]

District Election Officers First meeting regarding preparations for Lok Sabha elections Uttarakhand news

मीटिंग ( प्रतीकात्मक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों की पहली बैठक में ईवीएम व वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच का प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के सभी कार्यों का संपादन नामित अधिकारी ही करेंगे। किसी अन्य अधिकारी के साथ काम का बंटवारा नहीं कर सकते हैं।

शनिवार को सचिवालय स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, एफएलसी सुपरवाइजर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के बारे में जानकारी दी गई।

कार्य का बंटवारा नहीं किया जा सकता

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. वी. षणमुगम ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया का चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। निर्वाचन प्रक्रिया के तह विभिन्न कार्यों का संपादन नामित अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा। इनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को कार्य का बंटवारा नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार दौरे पर, कोर कमेटी से चुनावों की नब्ज टटोलेंगे

बैठक में निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि अपर सचिव राकेश कुमार ने अधिकारियों को नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार एफएलसी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल व प्रताप सिंह शाह, सहायक निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद थे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *