Dehradun: परिजनों ने डांटा तो स्कूल से गायब हुईं दो बच्चियां, गार्ड को दिया चकमा, फिर इस हाल में मिलीं

[ad_1]

Dehradun News Two Daughters run away from school after Parents scolded

चेकिंग करती पुलिस
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


राजपुर रोड स्थित एक स्कूल से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वालीं दो छात्राएं गार्ड को चकमा देकर निकल गईं। स्कूल पहुंचे परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। एक साथ दो बच्चियों के गायब होने की सूचना पर पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए।

आनन-फानन में डालनवाला थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर तलाश की तो दोनों तीन घंटे बाद धर्मपुर से मिल गईं। पता चला कि दोनों परिजनों की डांट से परेशान होकर हरिद्वार जाने के लिए निकली थीं।

चंबा हादसा: चार महीने के बेटे संग पहली बार मायके जा रही थी पूनम, प्रकृति के कहर ने पलभर में छीन ली खुशियां

एसएचओ डालनवाला राजेश साह ने बताया कि घटना राजपुर रोड स्थित एक स्कूल की है। दोपहर करीब दो बजे छुट्टी हो गई थी। यहां पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 10 साल और एक 12 साल की बच्ची घर नहीं पहुंचीं। दोनों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से बात की। गार्ड से पूछताछ की गई तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी बच्चियों का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बच्चियां स्कूल से तेजी से निकलकर घंटाघर की ओर जाती दिखीं।

रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बच्चियों तक पहुंची पुलिस

रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए पुलिस आगे बढ़ी। करीब तीन घंटे बाद धर्मपुर से दोनों बच्चियां मिल गईं। पुलिस उन्हें बाल मित्र थाना लेकर आई और उनसे जानकारी की। बच्चियों ने बताया कि परिजन उन्हें डांटते हैं। बात-बात पर पिटाई भी कर देते हैं। इसलिए उन्होंने एक दिन पहले ही स्कूल से जाने के लिए प्लान बनाया था। वे दोनों देहरादून से हरिद्वार जाने के लिए निकलीं थीं। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन से भी स्पष्टीकरण लिया गया है। दोनों बच्चियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *