Dehradun: पुलिस का मॉक ड्रिल…जहरीली गैस रिसाव की दहशत में आए लोग डीएम के पास पहुंचे, जांच में सामने आई वजह

[ad_1]

Police released tear gas shells in mock drill Panicked people complained about poisonous gas leakage Dehradun

पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक लोगों की आंखों में जलन होने लगी। धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने पर लोग दहशत में आ गए है। शिकायत लेकर लोग डीएम के पास पहुंचे तो डीएम ने तुरंत जांच के आदेश दिए।

दरअसल, पुलिस लाइन रेसकोर्स मैं परेड के दौरान बलवा मॉक ड्रिल की गई थी। पुलिस ने मॉक ड्रिल में आंसू गैस के गोले छोड़े थे। जनपद के सभी थानों, कार्यालयों, पुलिस लाइन , ट्रेनिंग के सभी फोर्स ने इस मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया था।

ये भी पढ़ें…गलती पड़ सकती है भारी:  सावधान! गिफ्ट पर दिखे QR कोड तो जल्दबाजी में न करें स्कैन…खाता हो जाएगा खाली

ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड, घुड़सवार पुलिस, अश्रु गैस टीम, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी ने अभ्यास किया। प्रदर्शन कारियों ने पुलिस लाइन को घेरा। तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को खदेड़ा।एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस लाइन देहरादून में मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। मॉक ड्रिल के माध्यम से एसएसपी देहरादून ने दून पुलिस की तैयारियां परखी। अभ्यास में एक्सपायर्ड अश्रु गैस का इस्तेमाल किया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *