Dehradun: प्रेमनगर में एफआरआई से रिटायर्ड बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, फर्श पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

[ad_1]

Dehradun Crime News: Woman Brutal Murder in Prem Nagar

प्रेमनगर में महिला की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के प्रेमनगर स्थित घर में अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव ड्राइंग रूम में खून से लथपथ पड़ा मिला। महिला के गले को बुरी तरह काटा गया था। घर का सारा सामान व्यवस्थित है। ऐसे में पुलिस लूट की आशंका से इनकार कर रही है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। महिला के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घटना प्रेमनगर के विंग नंबर एक की है। यहां संकरी गली में 11 नंबर मकान में मंजीत कौर (78) अकेली रहती थीं। मंजीत कौर एफआरआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। उनकी बड़ी बेटी बलविंदर कौर दिल्ली में और छोटी इंदरप्रीत कौर फरीदाबाद में रहती हैं। इंदरप्रीत कौर रोजाना अपनी मां को फोन करती थीं। उन्होंने बुधवार को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। कई प्रयास के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने शाम छह बजे पड़ोसी को यह बात बताई।

नशा मुक्ति या यातना केंद्र: सामने आई पोटस्मार्टम रिपोर्ट…युवक के शरीर पर मिले चोट के 10 से ज्यादा निशान

पड़ोसी ने जाकर देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। घर में जाकर देखा तो सारी लाइटें बंद थीं। अंदर ड्राइंग रूम की उन्होंने लाइट जलाई तो मंजीत कौर औंधे मुंह पड़ी थीं। उनके आसपास खून पड़ा था। घबराकर पड़ोसी ने कुछ दूरी पर रहने वाले उनके भाई सुरेंद्र पाल को यह बात बताई। सुरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस कर्मचारियों ने महिला को सीधा किया तो देखा कि उनका गला रेता हुआ था।

कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि घर का सामान व्यवस्थित है, इससे लग रहा है कि हत्या करने वाला यहां पर लूट के इरादे से नहीं आया था। मंजीत कौर के भाई ने भी बताया कि उनकी बहन जहां कीमती सामान रखती थीं, वह भी सब व्यवस्थित है। ऐसे में पुलिस ने घर में आने जाने वालों के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है। पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *