Dehradun: मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मंगलवार को LBS अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

[ad_1]

Former President Ramnath Kovind reached Mussoorie on a two day visit in LBS Academy

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करते राज्यपाल गुरमीत सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए। 

Exclusive: उत्तराखंड में बिना लाइसेंस चल रहे वन विभाग के हथियार, मामला खुला तो हरकत में आए अधिकारी

अकादमी पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास आर. कटिकिथाला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारियां ली। साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल 9 मई मंगलवार को अकादमी में होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *