Dehradun Crime: युवक को नशा देकर काटा प्राइवेट पार्ट, यहीं नहीं रुके आरोपी…युवती समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

[ad_1]

युवक को पीटा

युवक को पीटा
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में युवती समेत पांच लोगों पर युवक को नशा देने और गुप्तांग काटने का आरोप लगा है। यही नहीं, आरोपियों ने कोरे कागज पर दस्तखत करा उस पर 80 लाख रुपये उधार लेने की बात भी लिख दी। इसके बाद उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। युवक की मां की शिकायत पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Fake Doctor Case: दिल्ली का एक फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, साढ़े छह लाख में इमलाख से खरीदी थी BAMS की डिग्री

मामला वसंत विहार थाना क्षेत्र का है। बल्लूपुर क्षेत्र की रहने वाली अनीता रस्तोगी का कहना है कि उनके घर में शोएब, राजू, अंकुश नेगी, पीयूष लोहानी उर्फ डुग्गू और नेहा किराये पर रहते थे। छह माह पहले सभी कमरा छोड़कर चले गए। किराये पर रहते हुए इन पांचों की अनीता के बेटे नीलाभ रस्तोगी से अच्छी जान-पहचान हो गई। आरोप है कि बीते छह माह से पांचों उसे नशा दे रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *