Dehradun: IPL मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्र गिरफ्तार, पिछले दिनों दो बड़े कॉलेजों ने किए थे 11 स्टूटेंड बाहर

[ad_1]

IPL matches Five students arrested for betting on IPL matches Dehradun Uttarakhand news in hindi

आईपीए के मैच पर सट्टा लगवाते पकड़े। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आईपीएल के मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 70 बोतल चंडीगढ़ मार्का शराब भी बरामद हुई है। इसे वह कॉलेजों के छात्रों को बेचते थे। सभी बिहार के रहने वाले हैं, जिसमें चार देहरादून में पढ़ते हैं। जबकि, एक बिहार में पढ़ाई करता है। आरोपियों के खिलाफ जुआ और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि एसओजी को सूचना मिल रही थी कि कैंट क्षेत्र में एक मकान में ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। इसकी तस्दीक के लिए एसओजी कैंट पुलिस ने पंडितवाड़ी क्षेत्र के सद्भावना कुंज स्थित एक मकान में छापा मारा। यहां देखा कि सामने टीवी चल रहा था और कुछ युवक एक-दूसरे से पैसे लगाने की बात फोन पर कर रहे थे।

कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचते थे शराब

यहां से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम आदित्य अमन, आमिर कुमार, सत्यम, हर्ष कुमार सभी निवासी बेगू सराय और प्रणव कुमार डॉलर निवासी वैशाली बताए। इनमें आदित्य अमन यूआईटी में एमबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। आमिर व प्रणव जेबीआईटी सहसपुर से बीएससी और सत्यम यूआईटी प्रेमनगर से एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं।

हर्ष कुमार बिहार में ही पढ़ता है। इनके पास से सात मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 23 हजार रुपये नकद बरामद हुए। इनके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से हरियाणा और चंडीगढ़ मार्का की 70 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह शराब वे कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचते थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *