Dehradun News: अब घर से निकलने से पहले ही बुक कर सकतें हैं पार्किंग, खाली मिलेगी जगह, पढ़ें ये काम की खबर

[ad_1]

park plus mobile application book parking before leaving the house Dehradun Uttarakhand news in hindi

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : istock

विस्तार

घर से निकलने पर कार या बाइक पार्किंग मिलेगी या नहीं अब इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने इस समस्या का हल खोजते हुए एक पार्किंग सेवा देने वाली पार्क प्लस मोबाइल एप्लीकेशन से हाथ मिलाया है।

यातायात पुलिस ने मंगलवार को इस एप को शहर के 400 छोटे-बड़े और पेड और अनपेड पार्किंग स्थलों की सूची दी है।

इसे पार्क प्लस ने अपने डाटा में सुरक्षित भी कर लिया है। अब एक क्लिक पर ही आप पार्किंग बुक कर सकते हैं और एप खुद बखुद आपको रास्ता दिखाते हुए पार्किंग स्थल पर ले जाएगा। शहर में पार्किंग की समस्या के चलते आए दिन जाम लगता है। यही नहीं लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ी करते हैं, इससे यातायात तो बाधित होता ही है। साथ ही साथ लोगों के चालान भी कटते हैं। पार्किंग की इसी समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने इसका डिजिटल हल निकाला है।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इसके लिए पार्क प्लस नाम के मोबाइल एप्लीकेशन को शहर और आसपास के करीब 400 पार्किंग स्थल का डाटा दिया गया है। इसमें कुछ मुफ्त पार्किंग और कुछ जगहों पर शुल्क देना होगा। इस एप्लीकेशन के माध्यम से तीन किलोमीटर की परिधि में स्थित पार्किंग स्थलों में अपने वाहन के लिए पार्किंग बुक की जा सकती है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *