Dehradun News: उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में जमकर बवाल, आपस में भिड़े दो गुट, भारी पुलिस बल तैनात

[ad_1]

Ruckus in UKD Party office in Dehradun two groups clashed with each other Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में बवाल
– फोटो : amar ujala

विस्तार


देहरादून स्थित उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में सोमवार को जमकर बवाल हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी है। 

आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था।

ये भी पढ़ें..चमोली हादसा:  शवों के ऊपर से ही लगाई कूद, आंख खुली तो अस्पताल में था, घायल ने बताई रूह कंपाने वाले दिन की कहानी

खबर मिलते ही यह गुट भी मौके पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स  पहुंची। सीओ सिटी नीरज सेमवाल शिव प्रसाद सेमवाल को समझाते रहे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *