Dehradun News: हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी, पढ़ें क्या है निधि प्रोजेक्ट

[ad_1]

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.)

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.)
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति (डीएलबीएमकेएस) के चेयरमैन राज भट्ट व अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को समिति के प्रोजेक्ट ‘निधि’ के बारे में जानकारी दी।

विस्तार

ये भी पढ़ें…मासूम को मार डाला: कलेजे के टुकड़े की मौत से बिखर गया परिवार, बिलख रही मां, दादी की तड़प बयां कर रहे ये शब्द

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट ‘निधि’ के तहत घरेलू हिंसा, यौन शोषण और अन्य हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001804039, 05946-297101 जारी किया गया है। हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी पीड़ित बच्चियां और महिलाएं जो किसी वजह से पुलिस को रिपोर्ट नहीं कर सकती हैं, उनकी सहायता करते हुए उनके मामलों को आसानी से पुलिस तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट से जुड़े पदाधिकारी मेजर जनरल (रि) गुलाब रावत, ब्रिगेडियर (रि.) भारत रावत आदि उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *