[ad_1]

dr shelly oberoi
– फोटो : ट्विटर अकाउंट से
विस्तार
दिल्ली की महापौर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में आज से होने वाली अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में केजरीवाल मॉडल प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा वह एमसीडी को देश के स्थानीय निकायों में उत्कृष्ट बनाने की दिशा में अपने दृष्टिकोण एवं मॉडल से अवगत कराएगी। बैठक में देश के विभिन्न स्थानीय निकायों के हालात पर चर्चा होगी। बैठक दो दिन चलेगी।
महापौर ने कहा कि वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लागू किए विश्वस्तरीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य मॉडल पर आधारित अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा वह बैठक में देश के अन्य स्थानीय निकायों के प्रमुखों से मिलकर उनके अनुभव से सीखने का प्रयास करेगी। वहीं वह केजरीवाल मॉडल से मिली शिक्षा एवं उन्हें संपूर्ण देश में लागू करने के बारे में अवगत कराएगी।
[ad_2]
Source link