Delhi: अमृतसर-छपरा, लोहता-कटड़ा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन; जान लें किन-किन स्टेशनों पर रुकेंगी गाड़ी

[ad_1]

Special train will run between Amritsar Chhapra and Lohta Katra

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने अमृतसर-छपरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05005/05006 मार्ग में सीवान, भटनी, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर जंक्शन, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, जलंधर सिटी और ब्यास स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। एक अन्य निर्णय में रेलवे ने नई दिल्ली–आगरा छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस को अस्थाई तौर पर ग्वालियर तक यात्रा विस्तार दिया है। अब यह ट्रेन नई दिल्ली से ग्लालियर के बीच चलेगी। इसके अलावा एक और ट्रेन लोहता-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *