[ad_1]

नोरा फतेही
– फोटो : insta
ख़बर सुनें
विस्तार
अभिनेत्री नोरा फतेही ठग सुकेश चंद्रशेखर और सहयोगियों के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं। मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर के बारे में पूछताछ की जाएगी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।
ईडी ने इस मामले में दायर अपने पहले के आरोपपत्र में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित किया था, जबकि फतेही का बयान उसी अभियोजन पक्ष की शिकायत में शामिल था।
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ईडी दफ्तर पहुंची हैं। जहां नोरा फतेही से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। नोरा फतेही से पहले भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले में नोरा फतेही के अलावा जैकलिन फर्नांडीस से भी पूछताछ की गयी है।
#WATCH दिल्ली: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री नोरा फतेही दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचीं। pic.twitter.com/cStDlQUbsU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2022
[ad_2]
Source link