Delhi: एटीएम लूटने के आरोपी को स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी आरोपी की तलाश

[ad_1]

दिल्ली पुलिस  (फाइल फोटो)

दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

भरतपुर के जुरहरा थाना क्षेत्र में एटीएम समेत 35.86 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव गवारका, तावडू, नूंह, हरियाणा निवासी इकबाल उर्फ बल्ली (42) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मवेशी चोरी, एटीएम उखाड़कर लूटपाट करने और पुलिस टीम पर हमले के दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं। पिछले साल आरोपी ने राजस्थान के जुरहरा थाने क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनकी टीम पिछले काफी समय से एटीएम तोड़कर लूटपाट करने वाले गिरोह को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। छानबीन के दौरान पुलिस को इकबाल उर्फ बल्ली का नाम पता चला। इकबाल इससे पूर्व दर्जनभर से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने शाहिद, रिज्जू, मौसम और अनीस के साथ मिलकर एटीएम लूटने की कई वारदातों को अंजाम दिया। इन लोगों ने कुछ दिनों पूर्व भरतपुर में एक एटीएम से 35 लाख से अधिक की रकम लूट ली थी। पुलिस ने एक सूचना के बाद शनिवार को इकबाल को नोएडा-दिल्ली लिंक रोड से दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए।

आरोपी दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। पुलिस की टीम ने उसे मयूर विहार की ओर से आते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी इकबाल ने बताया कि वर्ष 2000 में उसने आपराधिक गतिविधियां शुरू की। शुरुआत में इनके गैंग ने मवेशी चोरी करना शुरू की। पहली बार वर्ष 2000 में इकबाल को मवेशी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके बाद वह अंदर बाहर होता रहा। इकबाल और उसके गैंग ने 7000 हजार से अधिक मवेशी चोरी किए हैं। यह पुलिस टीम पर हमला, एटीएम लूटने के अलावा मवेशी चोरी करते हैं। फिलहाल इसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कुल 14 मामले दर्ज हैं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *