[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) की ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली की रुकी हुईं पांच परियोजनाओं को पूरा करने की अड़चन दूर हो गई है।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एनबीसीसी के सीएमडी केपी महादेवस्वामी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सैद्धांतिक रूप से फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को मंजूरी दे दी है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे वित्तीय जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।
[ad_2]
Source link