Delhi : एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो, चल रहा है ट्रायल

[ad_1]

मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन...

मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन…
– फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़कर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा हो जाएगी। इसके लिए ट्रायल चल रहा है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद मेट्रो की गति बढ़ाने के लिए मंजूरी दी जाएगी। इस लाइन का द्वारका सेक्टर-25 के इंडिया इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर (आईआईसीसी) तक विस्तार किया जा रहा है। इसके पूरा होने से देश-विदेश के सैलानियों और विमान यात्रियों को दिल्ली में सबसे तेज चलने वाली मेट्रो में सफर का मौका मिलने लगेगा। यात्री इस सेंटर तक सीधे पहुंच सकेंगे। 

22.7 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने के लिए पिछले साल ट्रायल शुरू किया गया गया। फिलहाल, मेट्रो की रफ्तार 80-85 किमी है। रफ्तार बढ़ने से यात्रियों को नई दिल्ली से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) के टर्मिनल-3 तक पहुंचने में 15 मिनट लगेंगे। वहीं, रफ्तार बढ़ने से विमान यात्रियों को हर फेरे में 4 मिनट कम समय लगेगा। आईआईसीसी तक मेट्रो का विस्तार होने के बाद एयरपोर्ट एक्सप्रेस का नेटवर्क करीब दो किलोमीटर लंबा हो जाएगा।

आईआईसीसी स्टेशन बनकर तैयार है और माना जा रहा है कि यात्रियों को पहले दिन से ही हाई स्पीड में सफर का मौका मिलने लगेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक इस कॉरिडोर पर चरणों में मेट्रो की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। ट्रैक पर हाई फ्रीक्वेंसी टेंशन क्लैंप लगाने के अलावा रफ्तार पर हर वक्त नजर रखने के लिए ट्रैक को उपकरणों से लैस किया जा रहा है। चरणों में मेट्रो की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।

आईआईसीसी तक हाई स्पीड मेट्रो में जल्द कर सकेंगे सफर

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने से पहले ट्रैक, सिग्नलिंग सहित कई तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, एयरोसिटी, एयरपोर्ट टर्मिनल 3 और द्वारका सेक्टर-21 समेत 6 मेट्रो स्टेशन हैं। आईआईसीसी स्टेशन तक मेट्रो का विस्तार होने के बाद यात्री हाई स्पीड मेट्रो कॉरिडोर पर सफर कर सकेंगे। इस लाइन पर मेट्रो 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 

आधुनिक सुविधाओं से लैस है मेट्रो

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली से सेक्टर-21 तक फिलहाल मेट्रो की सुविधा है। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो में लैपटॉप चार्जिंग, आरामदायक सीटों सहित कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। पहले ही विमान यात्रियों की सहूलियत के लिए नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर चेक इन की सुविधा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लगेज का बार-बार चेक इन करवाने की जरूरत नहीं होगी। चेक इन के बाद यात्रियों को बोर्डिंग पास भी नई दिल्ली स्टेशन पर भी देने का प्रावधान है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *