[ad_1]

सीसीटीवी में कैद पीसीआर वैन
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड मामले में युवती अंजलि को कार से 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने वारदात वाली रात तीन पीसीआर वैन व दो पिकेट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट में सीनियर पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में भी कमी पाई गई है। दूसरी तरफ गांधीनगर, गुजरात स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की पांच सदस्यीय टीम ने कंझावला कांड में साक्ष्य व नमूने एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं। बाहरी जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह के आग्रह पर साइंस यूनिवर्सिटी की टीम दिल्ली आई है।
[ad_2]
Source link