Delhi: कड़ी सुरक्षा के बीच चलाया गया अतिक्रमण अभियान, फुटपाथ पर दो धार्मिक स्थलों पर चला बुल्डोजर

[ad_1]

अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मध्य दिल्ली में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। फुटपाथ पर बने दो धार्मिक स्थलों पर बुल्डोजर चला।  यहां फुटपाथ पर चलने वालों को समस्या हो रही थी। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि  फुटपाथ पर बने धार्मिक ढांचों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस पर अदालत के आदेश हैं।

 

29 सितंबर, 2009 के एक आदेश में, सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि सड़कों और पार्कों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत धार्मिक संरचनाओं की संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मामला-दर- मामला समीक्षा की जाएगी और तेजी से उचित कदम उठाए जाएंगे।

 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 14 मार्च, 2022 को एक आदेश में कहा कि संबंधित सरकार सार्वजनिक भूमि पर मौजूद सभी अनधिकृत निर्माणों को हटाने के लिए कर्तव्यबद्ध थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *