[ad_1]
विस्तार
दिल्ली के उत्त नगर इलाके में कहासुनी के बाद हुए झगड़े में पड़ोसी पर कथित रूप से एसिड अटैक की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शनिवार की रात को 10 बजे के आसपास एक युवक सड़क पर कुत्ते को घुमा रहा था तभी उसकी पड़ोसियों से कहा-सुनी हुई।
Neighbours attack man with acidic substance after quarrel over pet dog in Delhi
Read @ANI Story | https://t.co/FUasEW3Yh0#Delhi #UttamNagar #aiims pic.twitter.com/qJo2X96bYp
— ANI Digital (@ani_digital) January 15, 2023
जिस व्यक्ति पर हमला हुआ उसकी पहचान उत्तम नगर निवासी राजेश्वर के रूप में हुई है जिसका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में रखा है।
पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे उत्तम नगर थाने में सूचना मिली कि झगड़ा हुआ है और तेजाब का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात पीड़ित का बेटा अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले जा रहा था, जब वह आरोपी व्यक्ति के घर के सामने पहुंचा तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लड़ाई शुरू हो गई और आरोपियों ने बाप-बेटे पर एडिस अटैक कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसिड अटैक के शिकार व्यक्ति के बेटे अभिषेक कुमार ने बताया कि मैं अपने कुत्ते को घुमाने ले गया था। जैसे ही मैं अपने पड़ोसी के घर के सामने पहुंचा उन्होंने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। मेरे पिता बचाव के लिए आए। लेकिन बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों में से एक ने मुझ पर तेजाब फेंक दिया जो मेरे पिता पर गिरा। उनके सिर में चोटें आई हैं।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति का मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) अभी तक तैयार नहीं किया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह एसिड टॉयलेट क्लीनर था। हमने आरोपी के घर से एक टॉयलेट क्लीनर की बोतल बरामद की है।
[ad_2]
Source link