Delhi: गला काटने के बाद असलहा लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके में लगाई दौड़, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

[ad_1]

घटना का सीसीटीवी फुटेज

घटना का सीसीटीवी फुटेज
– फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के नाथू कॉलोनी चौक के पास से गुजर रहे लोगों में खून से लथपथ एक शख्स को देखकर हड़कंप मच गया। उसके गले से खून बह रहा था और हाथ में पिस्टल थी। सूचना पर पहुंची पुलिस में से एक पुलिस कर्मी को उसने घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को पीएस एमएस पार्क पुलिस स्टेशन में शाम 6:40 और 6:50 बजे दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं कि कृष्ण शेरवाल नामक एक व्यक्ति ने चाकू से अपना गला काट लिया है और नाथू कॉलोनी चौक के पास चाकू और पिस्तौल लेकर सार्वजनिक स्थान में भाग रहा है। जिसके हाथ में पिस्टल है और उसने फायरिंग भी की। 

पुलिस ने 307 और 27 आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कृष्ण शेरवाल अपनी पत्नी से अलग हो गया था। साथ ही वह डिप्रेशन का भी शिकार है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *