Delhi: डीजेबी उपाध्यक्ष ने किया नांगलोई क्षेत्र का दौरा, 15 दिनों में सीवर जाम की समस्या खत्म करने के निर्देश

[ad_1]

DJB Vice President visited Nangloi regarding problem of sewer jam

डीजेबी जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नांगलोई और पंजाबी बाग के क्षेत्रों को जल्द ही सीवर जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने आज नांगलोई क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र की सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीजेबी उपाध्यक्ष दिल्ली मेट्रो की कंस्ट्रक्शन साइट पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने दिल्ली मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से डीजेबी की क्षतिग्रस्त सीवर लाइन का भी निरीक्षण किया। सोमनाथ भारती ने अधिकारियों को 15 दिनों में सीवर लाइन की मरम्मत कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जल निकासी के लिए ज्यादा क्षमता के मोटर पंप लगाने के लिए कहा है। दिल्ली जल बोर्ड को स्थानीय विधायक और लोगों द्वारा क्षेत्र में सीवर जाम की शिकायतें मिल रही थीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *