[ad_1]

दिल्ली मंत्री आतिशी
– फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली फार्मास्युटीकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू) में छठे दीक्षांत समारोह का शुक्रवार को आयोजन किया गया। समारोह में 605 छात्रों को डिग्री दी गई। उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्नातक के छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस इंस्टीट्यूट को देश के पहले फार्मास्युटिकल यूनिवर्सिटी के रूप में बदला है। इसका छठा दीक्षांत समारोह मना रहे हैं, ये गर्व की बात है। सरकार पिछले 8 साल से अपने बजट का लगभग 25 फीसदी शिक्षा को दे रही है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा खर्च नहीं है, ये देश के बेहतर भविष्य के लिए एक निवेश है। शिक्षा के क्षेत्र में निवेश कर युवाओं को सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसी यूनिवर्सिटी है, जो सिर्फ अपने कैंपस तक सीमित नहीं रही है। इसकी एक पहल दिल्ली की योगशाला ने योग को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। उम्मीद है कि दिल्ली योगशाला कार्यक्रम की ये यूनिवर्सिटी दोबारा जल्द शुरुआत करेगी।
[ad_2]
Source link