Delhi: निर्भया कांड की 10वीं बरसी, स्वाति मालीवाल ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को लिखा पत्र, पढ़िए

[ad_1]

डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल

डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल
– फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है। अपने पत्र में मालीवाल ने निर्भया सामूहिक बलात्कार की 10वीं बरसी पर महिला सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज के संसदीय कार्य को स्थगित करने का आग्रह किया है।

स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र में कहा कि आज निर्भया गैंगरेप केस को 10 साल पूरे हो रहे हैं। दुख की बात है कि आजतक कुछ नहीं बदला। लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर आज की सदन की कार्यवाही स्थगित कर संसद में महिला सुरक्षा में मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की है।

जानकारी के लिए बता दें कि 16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली की सड़कों पर चलती बस में निर्भया (बदला हुआ नाम) नाम की लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। इस दौरान उस पर जानलेवा हमला भी किया था। निर्भया के साथ मौजूद उसके दोस्त पर भी हमला किया गया था। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे देश को हिला दिया था और देशभर में प्रदर्शन हुए थे। इलाज के दौरान निर्भया की मौत हो गई थी। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *