Delhi: मोल्डिंग मशीन से कटीं कर्मचारी की अंगुलियां, पीड़ित बोला- फैक्टरी मालिक ने काम करने का बनाया था दबाव

[ad_1]

Employee fingers cut off by molding machine in factory in Delhi

दिल्ली पुलिस
– फोटो : self

विस्तार


दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में फैक्टरी में काम करने के दौरान मोल्डिंग मशीन की चपेट में आने से एक कर्मचारी की चार अंगुलियां कट गईं। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसे मशीन पर काम करने का अनुभव नहीं था। बावजूद इसके फैक्टरी मालिक ने जबरदस्ती काम करने का दबाव बनाया। इससे वह हादसे का शिकार हो गया। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित की पहचान विवेक उपाध्याय (19) के रूप में हुई है।

मूल रूप से आजमगढ़ यूपी का रहने वाला विवेक सपरिवार सूरज पार्क जेजे कैंप में रहता है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि वह समयपुर बादली में स्थित एक फैक्टरी में एक साल से काम कर रहा है। 11 नवंबर को फैक्टरी मालिक ने उन्हें मोल्डिंग मशीन पर काम करने के लिए कहा। उन्होंने मशीन पर काम करने का अनुभव नहीं होने की बात कही। मालिक ने कहा कि काम करने से सीखोगे। 

काम करने के दौरान उन्हें दिक्कत आ रही थी। इसकी शिकायत उसने मालिक से की थी, लेकिन मालिक ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। 23 नवंबर को काम करने के दौरान उसका दाहिना हाथ मशीन की डाई में फंस गया और उसकी चार अंगुलियां कट गईं। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन दर्द होने की वजह से उस दिन वह बयान नहीं दे पाया। करीब एक सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर थाने पहुंचकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *