Delhi: विधायकों की बैठक के बाद ‘आप’ नेता बोले- जेल से भी सरकार चलाएंगे अरविंद केजरीवाल, कोर्ट का करेंगे रुख

[ad_1]

Chief Minister Arvind Kejriwal called a meeting of MLAs

सीएम अरविंद केजरीवाल
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों की बैठक के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा को सबसे ज्यादा समस्या आप से है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में चुनाव लड़ने के बाद भी सत्ता हासिल नहीं कर सके तो भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना चाहती है। सरकार जेल से चले या न्यायिक हिरासत से चले, सरकार तो अरविंद केजरीवाल ही चलायेंगे। उनके साथ शिक्षा मंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की बड़ी बैठक बुलाई थी। 

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक ही बात बोली कि चाहे भाजपा सीएम को तिहाड़ में डाल दें, लेकिन फिर भी उन्हें किसी भी हाल में इस्तीफा नहीं देना है। भाजपा के षड्यंत्र को जीतने नहीं देना। लोगों ने वोट किसी विधायक या पार्टी को नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल को दिया। लोगों का भरोसा टूटना नहीं चाहिए। इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, अदालत से अनुमति लेंगे कि कैबिनेट मीटिंग, फाइल्स, अफसरों को जेल में उन तक ले जा सकें।

30 अक्तूबर को ईडी ने भेजा था नोटिस

ईडी ने बीते सोमवार यानी 30 अक्तूबर को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को पूछताछ के लिए दो नवंबर को तलब किया था। इससे पहले मुख्यमंत्री को सीबीआई अप्रैल महीने में पूछताछ के लिए बुला चुकी है।

सीएम केजरीवाल ने नोटिस पर उठाए थे सवाल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस के जवाब में गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यह नोटिस राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह नोटिस उनके इशारे पर दिया गया है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचार न कर सकें। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि ईडी को इस नोटिस को तुरंत वापस लेना चाहिए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *