Delhi: सरकारी अस्पतालों में रुपये लेकर कराया रहा जा रहा जल्दी काम, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया निरीक्षण

[ad_1]

Minister Saurabh Bhardwaj conducted surprise inspection at Dr Baba Saheb Ambedkar Hospital delhi

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज किया अस्पताल का औचक निरीक्षण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मंत्री सौरभ भारद्वाज बताया कि निरीक्षण के दौरान सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीजों से पैसे लेकर जल्दी काम करवाने की शिकायत मिली। उन्होंने कहा कि स्टाफ बताते हुए घबरा रहा था। मेरा उनसे यही निवेदन है आप भारत के जिम्मेदार नागरिक हैं अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पता के औचक निरीक्षण का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में मंत्री से पीड़ित अपनी शिकायत बताते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शख्स कह रहा है कि एक्सरे के लिए रुपये लिए जा रहे हैं और उन्हें लाइन में भी लगना पड़ रहा है। वहीं, एक महिला ने बताया कि महिला सिक्योरिटी गार्ड ने डिलीवरी के लिए पांच सौ रुपये मांगे, लेकिन उसने नहीं दिए। बाद में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विभिन्न विभागों के दस्तावेजों की भी जांच की। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *