Delhi Crime: पार्क में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, बेरहमी से कुचला सिर; जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

Delhi Crime Man beaten to death in Agrasen Park

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



कश्मीरी गेट इलाके में 44 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव अग्रसेन पार्क में मिला है। मृतक की शिनाख्त प्रमोद शुक्ला के रूप में हुई है। उसके सिर को बेरहमी से कुचला गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि लूटपाट का विरोध में उसकी हत्या की गई है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रमोद मूलत: जालौन यूपी का रहने वाला था। वह कश्मीरी गेट खोया मंडी में प्रधान राकेश तोमर के पास पिछले करीब 15 साल से काम कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को अग्रसेन पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। 

प्रमोद के सिर पर पत्थर से वार करने के निशान थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शव दो दिन पुराना है। उसके पास से मोबाइल फोन और पर्स नहीं मिला है। पूछताछ में पता चला कि 17 जनवरी को प्रमोद अपने मालिक को गांव जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर मामले की छानबीन कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *