Delhi Darbar : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और एलजी में फिर ठनी, गोयल ने सक्सेना पर लगाया बड़ा आरोप

[ad_1]

Delhi : once again standoff between Speaker and LG

विधानसभा परिसर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान रामनिवास गोयल।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल व उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच एक बार फिर ठन गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उनके साथ-साथ दिल्ली सरकार को भेजे जाने वाले पत्र उपराज्यपाल पहले मीडिया में लीक करते है। लिहाजा उन्हें पत्र कई दिन तक नहीं मिलता है और उसके संबंध में मीडिया सवाल जवाब करने लग जाता है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के मामले में ऐसा ही किया है।

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया कि उपराज्यपाल ने गत दिनों भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अखिलेशपति त्रिपाठी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के लिए मुकदमे की स्वीकृति देने का मामला उनके पास भेजने की बात मीडिया में लीक की थी, मगर इस संबंध में उनका पत्र उन्हें अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा कि यह पहला मामला नहीं है जब उपराज्यपाल ने ऐसा किया है। वह प्रतिदिन उपराज्यपाल के फैसलों के बारे में समाचार देखते है, जो संबंधित व्यक्तियों को अधिकारिक तौर पर फाइल मिलने से पहले ही लीक हो जाते है। इनमें से अधिकतर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए होते है। उन्होंने बताया कि इससे पहले गत 17 अप्रैल को उपराज्यपाल ने विधानसभा की एक दिन की बैठक पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री को लिखा था।

उपराज्यपाल का पत्र मुख्यमंत्री व विधानसभा को मिलने से पहले ही मीडिया को दिया गया। हाल ही में विधानसभा सचिव और अन्य अधिकारियों को विजिलेंस विभाग की ओर दिए गए कारण बताओ नोटिस भी उनसे पहले मीडिया में लीक कर दिए गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *