Delhi News: असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी बंगले के शीशे टूटे मिले

[ad_1]

केयर टेकर ने पुलिस को दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को घर से नहीं मिला कोई पत्थर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के नई दिल्ली स्थित बंगले के किसी शरारती तत्व ने शीशे तोड़ दिए। वारदात के समय ओवैसी घर पर मौजूद नहीं थे। बंगले के केयर टेकर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस उपायुक्त, एसीपी, थाना प्रभारी वहां पहुंचे। क्राइम टीम व जांच एजेंसियों को बुलाया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को कोई पत्थर नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है। इसी साल ओवैसी के बंगले पर पत्थर मारने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले फरवरी में भी किसी शरारती तत्व ने ओवैसी के सरकारी बंगले पर पत्थर फेंक दिए थे। बतादें कि वर्ष 2014 से अब तक ओवैसी के बंगले पर हमले की यह चौथी घटना है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5 बजे ओवैसी के बंगले के केयर टेकर ने पीसीआर कॉल कर बंगले के शीशे तोड़ने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि बंगले के दरवाजे पर लगे दो शीशों को किसी ने तोड़ दिया था। दावा किया गया कि इनको बाहर से पत्थर मारकर किसी ने तोड़ा है। पुलिस ने छानबीन की तो वहां से कोई पत्थर या और कोई सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *