Delhi News: एयरपोर्ट पर तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा लाउंज

[ad_1]

बिजनेस और फर्स्ट क्लास के यात्री एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर यह सुविधा ले सकेंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सफर अब और खास होगा। बिजनेस और फर्स्ट क्लास में यात्रा करने वालों के लिए अब एयरपोर्ट पर विशेष लाउंज की व्यवस्था की गई है। इसे पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानक पर तैयार किया गया है। बिजनेस और फर्स्ट क्लास के यात्री एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर यह सुविधा ले सकेंगे। इस लाउंज की खास बात यह भी है कि यहां किड्स जोन, लाइब्रेरी, स्पा समेत कई तरह के मनोरंजन की सुविधा है।

यह लाउंज 22,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है। इसका विस्तार 30,000 वर्गमीटर में किया जएगा। यह भारतीय एयरपोर्ट का सबसे बड़ा लाउंज है। क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले प्वाइंट्स से भी यात्री इस लाउंज की सुविधा ले सकेंगे। आराम, विश्राम और मीटिंग के लिए इसे खासतौर पर डिजाइन किया गया है। एक बार भी है, जिसमें कॉकटेल और स्ट्रेट ड्रिंक व अन्य प्रकार के पेय पदार्थों का सेवन यात्री कर सकेंगे। दुनियाभर से स्वादिष्ट व्यंजनों से इसे लैस किया गया है। ताजा पका हुआ भोजन तैयार कर यात्रियों की मांग पर मिलेगा। पढ़ने के शौकीनों के लिए लाइब्रेरी है। जल्द ही स्पा और फिटनेस सेंटर से इसे सुसज्जित किया जाएगा। स्लीपिंग पॉड्स और झपकी लेने के लिए भी निजी क्षेत्र तैयार किया जाएगा। सिगार के शौकीनों के लिए सिगार कक्ष बनेगा। गेमिंग जोन भी होगा, जहां यात्री मनोरंजन कर सकेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *