[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
द्वारका इलाके में कस्टम में पकड़े गए सोने को कम कीमत में दिलवाने का झांसा देकर एक प्रॉपर्टी डीलर से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को कस्टम का एसीपी बताकर पीड़ित को बातों में फंसाया और फिर सोना लेने के लिए राजी कर लिया। एसीपी बना जालसाज वर्दी पहने अपने साथियों के साथ आया और पीड़ित से पैसे लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
बदरी प्रसाद सपरिवार मनसा राम पार्क इलाके में रहते हैं और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनका मनसा राम पार्क इलाके में गर्ग प्रॉपर्टीज के नाम से कार्यालय है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि करीब दो महीना पहले उसकी मुलाकात विक्रम से हुई। वह खुद को फौजी बताता था और नवादा इलाके में रहता था। उसके जरिए एक संजीव नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई। संजीव ने खुद को बल्लभगढ़ हरियाणा का रहने वाला बताया था। संजीव ने 20 जनवरी को उसकी मुलाकात अपने एक दोस्त सुनील पांडेय से करवाई।
सुनील ने खुद को कस्टम का एसीपी बताया और दिल्ली हवाई अड्डा पर तैनात होने की बात कही। सुनील ने बताया कि कस्टम विभाग विदेश से तस्करी कर लाए जाने वाले सोने को बरामद करती है। कस्टम विभाग के पास 140 किलोग्राम सोना है। इसे वह 40 फीसदी कम कीमत पर उसे दिलवा सकता है। इसके लिए 12 लाख रुपये लगेंगे। 14 फरवरी को आरोपी ने उसे द्वारका स्थित होटल में बुलाया। वह अपने बेटे कृष्णा के साथ रुपये लेकर वहां पहुंचा।
[ad_2]
Source link