[ad_1]
एक आरोपी की मां अस्पताल में करती है नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एलएनजेपी अस्पताल की डाॅक्टर पूजा मीणा के सिर पर हमला कर पर्स लूटने वाले रिसीवर समेत दो बदमाश उमर व तुषार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से डाॅक्टर का मोबाइल बरामद किया गया है। तुषार की मां जीबी पंत अस्पताल में सफाई कर्मचारी है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय सेन ने बताया कि पूजा मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल पैदल जा रही थीं। जब वह खूनी दरवाजे के पास पहुंची तो एक युवक ने सिर पर हमला कर मोबाइल व पर्स लूट लिया। मामला दर्ज कर स्पेशल स्टाफ प्रभारी एवं एसएचओ पटेल नगर विक्रम दहिया की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने रिक्शा चालक उमर (24) को फराश खाना से गिरफ्तार किया। उसने बताया कि तुषार से फोन खरीदा था। इसके बाद इंस्पेक्टर विक्रम दहिया की टीम ने तुषार (21) को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज परिसर से गिरफ्तार किया।
[ad_2]
Source link