[ad_1]
72 ट्रेनें अब तक दिल्ली से जा चुकी हैं
71 हजार बुजुर्ग कर चुके हैं तीर्थ यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शनिवार को नई दिल्ली जंक्शन से 73वीं ट्रेन 780 बुजुर्गों को लेकर श्री द्वारकाधीश दर्शन के लिए रवाना हुई। सभी तीर्थ यात्रियों को एक-दूसरे से जुड़ने के लिए त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे और यात्रा टिकट व किट सौंपा। उन्होंने कहा कि तीर्थ कराना बहुत पुण्य का काम है और हम खुश किस्मत हैं कि ये पुण्य का काम कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले 72 ट्रेनों के जरिए 71 हजार से अधिक बुजुर्ग विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कर चुके हैं। ये सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।
[ad_2]
Source link