Delhi News: दूसरी पत्नी को लेकर पहुंचा घर तो बेटों ने फोड़ दिया सिर

[ad_1]

दूसरी पत्नी को लेकर पहुंचा घर तो बेटों ने फोड़ दिया सिर

मैदानगढ़ी इलाके की वारदात, पीड़ित एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती

वारदात के बाद पीड़ित के दोनों बेटे फरार, आरोपियों की तलाश जारी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मैदानगढ़ी इलाके में 55 वर्षीय धारा सिंह दूसरी पत्नी को लेकर पहली पत्नी के घर पहुंया। इस पर उसके दोनों बेटे आग बबूला हो गए और ईंट से पिता पर हमला कर दिया। वहीं, दूसरी पत्नी ने भी पति को चाकू मारने की पीसीआर कॉल कर दी। पीड़ित धारा सिंह को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने धारा के बेटे रिंकेश (30) और सागर (22) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों को तलाश रही है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि धारा सिंह मैदानगढ़ी थाने का बीसी है। उसने परिजनों की मर्जी के बगैर दूसरी शादी की है। धारा को चाकू मारने की बात सामने नहीं आई है, उसके सिर पर ईंट से ही चोट लगी है। पुलिस के मुताबिक, धारा सिंह परिवार के साथ संजय काॅलोनी भाटी माइंस इलाके में रहता है। परिवार में पहली पत्नी सुनीता और छह बच्चे हैं। आरोपी ने आसमा नामक महिला से दूसरी शादी की है। उससे धारा सिंह को एक बच्चा है। आरोप है कि रविवार दोपहर को धारा आसमा को लेकर पहली पत्नी के घर पहुंच गया। वहां उसका बेटों से झगड़ा हो गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *