Delhi News: पांच राज्यों में चुराए 100 से ज्यादा वाहन, चार गिरफ्तार

[ad_1]



पांच राज्यों में चुराए 100 से ज्यादा वाहन, चार गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से चोरी के नौ वाहन बरामद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान छेहरटा, अमृतसर निवासी मनिंदर सिंह (30), ओमेक्स सिटी, सेक्टर-15, बहादुरगढ़, निवासी तजेंदर सिंह उर्फ बॉबी (44), बैंक कॉलोनी, भिवानी निवासी जसविंदर सिंह उर्फ रोमी (36) और रानी तालाब, दिगाना, पीएस गंग्याल, जम्मू निवासी ताजुद्दीन (33) के रूप में हुई है। गिरोह के बदमाश स्कैनर के जरिए महंगी से महंगी कार को कुछ ही मिनटों में चुरा लेते थे। आरोपी चोरी की कार को जम्मू-कश्मीर सहित अन्य जगहों पर बेचते थे। इनके कब्जे से चोरी के नौ वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपी पांच राज्यों में 100 से ज्यादा वाहन चुरा चुके हैं।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि केएन काटजू मार्ग से चुराई गई क्रेटा कार के मामले की जांच शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन और इंस्पेक्टर कमल की देखरेख में एसआई गौरव, एएसआई शैलेंद्र और एएसआई गुलाब को सौंपी गई। एएसआई शैलेंद्र व गुलाब को मिली सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन की टीम ने अमृतसर से मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर तजेंदर और जसविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। मनिंदर ने बताया कि उसने क्रेटा जम्मू में ताजुद्दीन को बेच दिया था। मनिंदर ने इन दोनों में पिछले 7-8 महीनों में नौ-दस गाड़ियां खरीदी थीं। वह कारें उसने अमृतसर, पंजाब और जम्मू में बेची थीं।

पुलिस ने जम्मू में छापा कर क्रेटा कार बरामद कर ली फिर ताजुद्दीन को भी दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर नौ लग्जरी कारें बरामद की गई हैं। वाहन चोर गिरोह दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, जम्मू और पंजाब में सक्रिय था।

स्कैनर के जरिए कुछ ही मिनटों में चुरा लेते थे वाहन

आरोपियों ने गाड़ियों का लॉक तोड़ने के लिए विशेष रूप से स्क्रूड्राइवर बना रखा है। बदमाश स्कैनर की मदद से रिमोट चाबी तैयार करते। इन चाबियों की मदद से कार को स्टार्ट करते फिर लेकर भाग जाते थे। तजेंदर के खिलाफ पहले से वाहन चोरी, स्नैचिंग और लूट के 29 मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी जसविंदर के खिलाफ पहले से लूट और झपटमारी के 22 मामलों में संलिप्त था। ताजुद्दीन नरवाल जम्मू में अपनी वर्कशॉप चलाता था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *