Delhi News: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में झड़प, चली गोली और चाकू

[ad_1]

नाबालिग समेत दो घायल, पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर नाबालिग समेत छह को पकड़ा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आदर्श नगर के लालबाग इलाके में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़ गए। झगड़े के दौरान नाबालिग ने युवक पर गोली चला दी। गुस्साए युवक ने अपने साथियों के साथ पीछाकर गोली चलाने वाले नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग समेत छह लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को खंगालकर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में नाबालिग के अलावा अमर, नईम विजय, अमन और एक अन्य है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग और अमर दोनों परिवार के साथ लाल बाग, आदर्श नगर में रहते हैं। दोनों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि रात करीब दस बजे अमर अपने साथियों के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान नाबालिग अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और अमर पर गोली चला दी। गोली अमर को छूती हुई निकल गई। उसके बाद अमर अपने साथियों के साथ नाबालिग के पीछे भागा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही उसके दोस्तों ने नाबालिग पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना में नाबालिग और अमर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने नाबालिग और अमर को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *