[ad_1]
फार्म हाउस पर दोपहर तीन बजे के बाद नहीं हुई थी कोई पार्टी
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत का मामला
पुलिस पूछताछ में सतीश के मैनेजर किया खुलासा, 9.00 बजे डिनर करने के बाद आईपैड पर देख रहे थे फिल्मों की क्लिप, रात 12.00 बिगड़ी तबीयत
मैनेजर से बेचैनी होने और सीने में दर्द होने की बात की थी, फौरन उनको फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत के मामले की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान उनके मैनेजर संतोष राय ने खुलासा किया है कि फार्म हाउस में दोपहर तीन बजे के बाद कोई पार्टी नहीं हुई थी। जश्न मनाने के बाद सतीश फार्म हाउस स्थित अपने कमरे में चले गए थे। इसके बाद वह 9:00 बजे डिनर के लिए आए। खाना खाने के बाद वह दोबारा अपने कमरे में चले गए। वहां आईपैड पर वह मूवी क्लिप देखने लगे। रात करीब 12 बजे उन्होंने संतोष राय को कॉल कर तबीयत खराब होने की बात बताई। सतीश का कहना था कि उनको बेचैनी होने के अलावा सीने में दर्द हो रहा है। संतोष आननफानन सतीश को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत का मुख्य कारण हार्ट अटैक को बताया गया। मामले की जांच जारी है।
दक्षिण-पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार मुताबिक, सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने बताया कि आठ मार्च को सुबह करीब 10.00 बजे सतीश बिल्डर दोस्त विकास मालू के ए-5, पुष्पांजलि, बिजवासन स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां कई लोग पहले से मौजूद थे। यहां होली की पार्टी हुई। तीन बजे तक यहां पार्टी हुई। इसके बाद बाकी लोग चले गए जबकि सतीश कमरे में आ गए। इसके बाद किसी भी पार्टी का आयोजन नहीं किया गया, बाद में जब सतीश की मौत हो गई तो उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने फार्म हाउस से साक्ष्य जुटाए, लेकिन टीम को कुछ दवाइयों को छोड़कर कुछ नहीं मिला। पुलिस सतीश के परिवार के संपर्क में है। फिलहाल उनकी मौत बिल्कुल स्वाभाविक लग रही है। पुलिस ने भी 174 सीआरपीसी की कार्रवाई की है।
[ad_2]
Source link