Delhi News: मेट्रो ट्रेन में युवक युवती ने की आपत्तिजनक हरकत, टोकने पर बुजुर्ग को पीटा

[ad_1]



मेट्रो में युवक-युवती की आपत्तिजनक हरकत, टोकने पर बुजुर्ग को पीटा

पुलिस ने किया पाबंद, दोनों को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मेट्रो में आपत्तिजनक हरकत करते युवक-युवती को टोकने पर बुजुर्ग अनिल जयसवाल (62) की पिटाई कर दी गई। शिकायत पर पुलिस ने बुजुर्ग का मेडिकल करवाया है। पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को नोटिस देकर पाबंद किया है।अदालत की कार्रवाई के दौरान दोनों को पेश होने के लिए कहा गया है।

पुलिस को दी शिकायत में द्वारका मोड़ इलाके में रहने वाले बुजुर्ग ने बताया कि एक नवंबर की रात नौ बजे वह मेट्रो से घर जा रहे थे। वह बुजुर्गों वाली सीट पर बैठे थे। उनके सामने वाली सीट पर युवक और युवती बैठे थे। राजेेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के बीच में दोनों गलत हरकत करने लगे।इस पर उन्होंने दोनों को टोका और मोबाइल से फोटो खींच लिया। इससे नाराज युवक गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने उनका मोबाइल पटककर तोड़ दिया और पिटाई करने लगा। बुजुर्ग ने मेट्रो हेल्प बटन दबाकर सहायता मांगी। मेट्रो कर्मियों ने पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर तीनों को उतार लिया और पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि युवक लाजपत नगर का और युवती उत्तम नगर की रहने वाली है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *