Delhi News: मोबाइल झपटने के बाद वापस करने के लिए मांग रहा था पैसा

[ad_1]

-पैसे देने के बहाने पीड़ित डीयू के छात्र की मदद से पुलिस ने नाबालिग आरोपी को दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अशोक विहार इलाके में नाबालिग ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र से मोबाइल फोन झपट लिया। पीड़ित ने जब अपने मोबाइल पर फोन किया आरोपी ने वापस करने के बदले में पांच हजार रुपये मांगे। शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़ित छात्र की मदद से पैसे देने के बहाने आरोपी को बुलाया और दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर उसका आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

दिल्ली वर्ल्ड स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सिक्किम निवासी तमदीन वांग्याल ने बताया कि 22 फरवरी की सुबह वह अशोक विहार स्थित शिवम अपार्टमेंट के पास वह फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक बदमाश आया और उसका फ़ोन झपट कर भाग गया। घटना के बाद छात्र ने दूसरे फोन से अपने नंबर पर कॉल की। आरोपी फोन वापस करने के लिए राजी हो गया। लेकिन इसके एवज में उसने पांच हजार रुपये मांगे। इसके बाद पीड़ित छात्र अपने अन्य साथियों के साथ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छात्रों के जरिए आरोपी से संपर्क कर पैसे लेने के लिए बुलवाया। आरोपी बदमाश ने छात्रों को अशोक विहार जंगल क्रासिंग ओवर के पास बुलाया। जहां पुलिस भी सादी वर्दी में छात्रों के साथ पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *