Delhi News: मोबाइल वैन के जरिये निर्माण श्रमिकों का होगा पंजीकरण

[ad_1]

कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने लिया निर्णय

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली श्रम विभाग निर्माण श्रमिकों के कल्याण व बेहतरी के लिए उनका पंजीकरण करेगा। विभाग मोबाइल वैन के जरिये दिल्ली के सभी लेबर चौक पर निर्माण श्रमिकों तक पहुंच बनाकर उनका पंजीकरण करने का काम करेगा। इस माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि वह कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली योजनाओं का लाभ ले सकें।

दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने बुधवार को श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रतिबद्ध हैं। निर्माण उद्योग के मेहनती पुरुष और महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सभी अधिकार सरकार देगी। मोबाइल पंजीकरण वैन की शुरुआत करना इस दिशा में ठोस कदम होगा, क्योंकि इससे अधिक से अधिक कामगारों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं के लिए जरूरी दस्तावेज पहुंचाएं जा सकेंगे।

जल्द ही दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस योजना से निर्माण श्रमिकों को उनके कौशल में सुधार करने के अवसर मिलेंगे, जिससे उनके रोजगार की संभावनाओं के लिए नए मार्ग खुलेंगे। जागरूकता और संचार के महत्व पर जोर दिया जाएगा। निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण, क्लेम और नवीनीकरण के लंबित मामलों का निपटान किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *