[ad_1]
विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, मामला दर्ज
सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में युवती ने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बदमाश युवक से मोबाइल, पर्स और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा, जहां से दोस्त उसे पास के अस्पताल लेकर गया, वहां से राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
घायल युवक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ नेहरु नगर इलाके में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि वह आईटीआई की पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 16 अगस्त की शाम जखीरा की ओर गया था। जहां से वापस घर आने के दौरान एक युवती ने उसका रास्ता रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। युवती सहित तीनों बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। संदीप के विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। बचाव में उसके हाथ व शरीर के अन्य जगहों पर चाकू लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जेब से मोबाइल, पर्स और गले से चांदी की चेन लूट ली।
[ad_2]
Source link