Delhi News: रक्षाबंधन पर 106 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें चलेंगी

[ad_1]

डीटीसी ने भी ज्यादा से ज्यादा सीएनजी और ई-बसें दौड़ाने की तैयारी की

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर दिल्ली मेट्रो ने विशेष तैयारियां की हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 106 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ ही कई ट्रेनों को स्टैंडबाय में रखा गया है, ताकि यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही यह ट्रैक पर दौड़ाई जा सकें। वहीं डीटीसी ने भी त्योहार को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी की है। जिस रूट पर ज्यादा मांग होगी, उस रूट पर अतिरिक्त बसें उतारकर यात्रियों की राह आसान की जाएगी।

बुधवार को भारी भीड़ से निपटने के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती रहेगी, साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी और टाइमिंग को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के अनुसार, पूरे दिन अतिरिक्त टिकट काउंटर खुले रहेंगे। यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर ग्राहक सुविधा एजेंट तैनात रहेंगे। पूरी टीम मॉनिटरिंग करेगी। उधर, दिल्ली परिवहन निगम ने भी खास इंतजाम यात्रियों के लिए किए हैं। कश्मीरी गेट, आनंद विहार व सराय काले खां बस अड्डे की ओर आने-जाने वाली बसों के चार से पांच फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सोमवार को रिकॉर्ड 68.16 लाख यात्रियों ने मेट्रो में किया सफर

नई दिल्ली। दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो ने यात्रियों को सफर कराने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। सोमवार को 68.16 लाख यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया। यह संख्या कोविड काल के पहले और अब तक की सबसे अधिक है। डीएमआरसी ने 10 फरवरी 2020 को अधिकतम 66,18,717 दैनिक यात्रियों की संख्या दर्ज की थी। यह रिकार्ड भी सोमवार को टूट गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *